Manali Mirror
मनाली। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष के खिलाफ चार पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 25 सितंबर को चर्चा की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने उपायुक्त के आदेशों के तहत आवश्यक कार्यवाही शुरू करते हुए 25 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है, जिसके लिए सभी पार्षदों को सूचना पत्र भेजे जा चुके हैं।
यदि अविश्वास प्रस्ताव को बैठक में बहुमत प्राप्त होता है तो नगर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी और नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, नियमानुसार यदि चार में से एक पार्षद भी अपना समर्थन बदलता है, तो अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा सकते हैं।
यह अविश्वास प्रस्ताव नगर परिषद में पिछले कुछ समय से चल रहे राजनीतिक विवाद का परिणाम है, जिसका अंत अब 25 सितंबर को होगा। उस दिन यह तय होगा कि वर्तमान अध्यक्ष अगले एक साल तीन महीने तक पद पर बने रहेंगे या फिर नए नेतृत्व के लिए चुनाव होंगे।
एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सभी पार्षदों को सूचित कर दिया गया है और बैठक 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *