मनाली में आज मेरी माटी मेरा देश मिट्टी अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का किया गया आयोजन नेहरू युवा केन्द्र सहित ITBP सहित NSS के स्वयंसेवी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग मेरी माटी मेरा देश मिट्टी अभियान के तहत लोगों ने क्लश में एकत्रित की मिट्टी और चावल Kullu : कुल्लु जिला के नग्गर ब्लॉक के अंतर्गत आज मनाली में नेहरू युवा केंद्र कुल्लु, युवा मामले विभाग भारत सरकार और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस कुल्लु व राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन अभियान के तहत आयोजित अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।मनाली में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस दौरान मनाली के मॉल रोड में आज नेहरू युवा केन्द्र कुल्लु ,ITBP के जवान, NSS के स्वयंसेवी और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मनाली में आयोजित मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।इस दौरान लोगों ने क्लश में मिट्टी और चावल भी डाले और इस दौरान मनाली का मॉल रोड़ भारत माता की जय से भी गूंज उठा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करने पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम आरम्भ किया गया जिसमें कहा गया कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीरों की याद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आरम्भ किया गया। जिसके अंतर्गत देश भर में अनेक तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं और इसके माध्यम से पूरे देश के हर गांव में और हर घर से मिट्टी एकत्रित कर के और उस मिट्टी को दिल्ली लाया जाएगा और वंहा पर नेशनल वॉर मेमोरियल में शाहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में अमृत वाटिका तथा आज़ादी का अमृत महोत्सव स्मारक की स्थापना की जाएगी। वंही इस दौरान नेहरू युवा केंद्र युवा मामले विभाग भारत सरकार की स्टेट डारेक्टर मीरा प्रभात ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा मेरी माटी मेरा देश द्वितीय चरण इस महीने से आरम्भ किया गया है। जिससे हर घर और हर गांव से मिट्टी एकत्रित की जा रही हैं।जिसमें विभिन्न विभाग भी उनका सहयोग कर रहे हैं। Post navigation आईटीबीपी के जवान पदमा तण्डुप ने जीती रोहतांग अल्ट्रा चेलेंज, मनाली की तेंजिन डोलमा रही दूसरे स्थान पर, बर्फ के फाहों ने बढ़ाई दिक्कत, वैभव चौहान ने जीती 40 किमी लंबी मनाली मैराथन जिला परिषद काडर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर