मनाली। विकास खण्ड नगर के समस्त जिला परिषद कर्मचारी अपनी एक मात्र मांग “विभाग में विलय ” को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गये हैं। विकास खण्ड नगर मंे जिला परिषद काडर में कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक पद के लगभग 42 कर्मचारी कार्यरत है। गौरतलब है कि ये कर्मचारी पिछले 23 बर्षों से विभाग में विलय की राह देख रहे हैं। विभाग में न होने के कारण इन कर्मचारियों को आये दिन कई मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को 2016 से छठे वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है परन्तु ये कर्मचारी इस लाभ से वंचित है। यही नहीं हाल ही में जारी ओ.पी.एस. से भी ये वर्ग बाहर रह गया है। और इन कर्मचारियों के लिए न ही कोई प्रमोशन का प्रावधान है। कर्मचारियों को मज़बूरी में बार बार संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। अब ये कर्मचारी पुनः 30 सितम्बर 2023 से अपनी मांग को लेकर अनिश्चित कालीन कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ गये हैं जिस कारण आम जनता का सारा कार्य व विकास के समस्त कार्य ठप हो गये हैं। अध्यक्ष जिला परिषद अधिकारी कर्मचारी संघ इकाई नगर हर्षदीप का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द हमारी मांग ”विभाग में विलय ” को पूर्ण करें ताकि आम जनमानस को समस्या का सामना न करना पड़े। Post navigation Manali : मनाली में आज मेरी माटी मेरा देश मिट्टी अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का किया गया आयोजन DAV Manali: डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में गांधी जयंती पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन