बुधवार से होंगे रोहतांग की वादियों के दीदार, गुलाबा जा सकेंगे पर्यटक

एसडीएम रमन शर्मा व डीएसपी केडी शर्मा ने किया गुलाबा का दौरा

कर्मचारियों की व्यवस्था होते ही कोठी से गुलाबा स्थापित होगा बेरियर

मनाली। देश विदेश के पर्यटक वीरवार से रोहतांग दर्रे की वादियों को निहारा सकेंगे। तीन महीने बाद प्रशासन गुलाबा पर्यटन स्थल को बहाल करने जा रहा है। कोठी बेरियर को गुलाबा स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है। प्रशासन कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था में जुट गया है। आज एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने डीएसपी केडी शर्मा के साथ गुलाबा पर्यटन स्थल का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने गुलाबा बेरियर का निरीक्षण किया और वहां रहने वाले कर्मचारियों व पुलिस जवानों की व्यवस्था जांची। पर्यटन स्थल गुलाबा व रोहतांग हिमपात के चलते दिसबंर महीने में बन्द हो गया था। हालांकि अभी रोहतांग दर्रे के दीदार बीआरओ की सड़क बहाली के बाद ही होंगे।

गुलाबा से आगे जाने के लिए परमिंट की जरूरत पड़ेगी

लेकिन पर्यटक गुलाबा तक बिना रोक टोक के जा सकेंगे।

एसडीएम रमन शर्मा व डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मौसम खुलने के बाद अब पर्यटकों को रोहतांग सड़क मार्ग की ओर भेजने की तैयारी कर ली है। आज पलचान से कोठी और गुलाबा बैरियर से आगे तक सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को पर्यटकों को गुलाबा तक जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

सर्दियों में कोठी लाए गए बैरियर को भी अब गुलाबा में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग का निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी। पर्यटक अब पर्यटन स्थल गुलाबा तक जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *