प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम बराण पंचायत में रविवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ करेंगे अध्यक्षता, समस्त विभागों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

मनाली। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम रविवार को बराण पंचायत में आयोजित किया जाएगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जन शिकायत निवारण केन्द्र के माध्यम से आमजनों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रविवार को बराण पंचायत घर में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कार्यक्रम बराण में आयोजित हो रहा है लेकिन इस कार्यक्रम में बराण पंचायत सहित आसपास के पंचायत के लोग भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधायक भुवनेश्वर गौड़ विशेष तौर से मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आम लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। एसडीएम ने बराण व आसपास के लोगों से आग्रह किया कि वो इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *