दो व छः दिसबंर को मनाली मंडल में बन्द रहेगी बिजली मनाली। विद्युत मंडल मनाली में दो व छः दिसबंर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता इंजीनियर देवेंद्र कौंडल ने बताया कि 11 केवी रायसन, नग्गर, जगतसुख, प्रीणी व अलेउ के उच्च ताप विद्युत लाइनों के रख रखाव को दो दिसबंर को वामतट में अरछंडी से वशिष्ठ व दाएं मार्ग पर नंगाबाग से पतलीकूहल तक बिजली बन्द रहेगी।

33 केवी सब स्टेशनों नग्गर व प्रीणी के आवश्यक रख रखाव के लिए छः दिसबंर को वामतट पर अरछंडी से कोठी सोलंग व दाएं तट पर नंगाबाग से पतलीकूहल तथा मनाली से सोलंग धुंधी तक सुबह नौ से शाम छः बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *