मनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगतसुख का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर मुख्यातिथि थी। इस दौरान शिक्षा , खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मानित किया गया । इस दौरान स्कूल के छात्र और छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में कुल्लुवी नाटी, लाहौली नाटी, किनौरी नाटी, नेपाली डांस, राजस्थानी घूमर नृत्य फैशन शो प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्यन निर्मला ठाकुर ने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित कविता ठाकुर भी इसी स्कूल में पढ़ी है। इसी स्कूल से पढ़ाई कर वह ब्लॉक , जिला , प्रदेश, राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर 2022 में कबड्डी टीम को गोल्ड दिलाया। इस अवसर पर कविता ठाकुर ने कहा कि वह इसी स्कूल से आगे निकली है। देश विदेश में जगतसुख, कुल्लू, मनाली और हिमाचल का नाम रोशन किया है। आज अपने ही स्कूल में मुख्यात‌िथि बनकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस अवसर पर शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने पर क्रमशः ऋजुल, आयुष और समीक्षा सम्मानित हुए। इसी प्रकार सातवीं कक्षा में दिव्यांशी, इशिता और अर्पिता, आठवीं कक्षा में सृजल, शैलजा और सोनिया, नौंवी कक्षा में केशरिया ठाकुर, खुशहाल ठाकुर और मोहम्मद मुजाहिर, दसवीं कक्षा में समीम, विपाशा शर्मा और मुकेश ठाकुर, जमा एक में सृष्टि सोनी, पलक ठाकुर और गीता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बाहरवीं कक्षा में अंशुमन, करीना और गायत्री का क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए जमा दो में गायत्री, जमा एक में निशा, दसवीं में समीप, नौवी में खुशहाल, आठवीं सृजल, सातवीं में दिव्यांशी और छठी में ऋजुल को ईनाम मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *