रोहित अध्यक्ष व सुमित बने अर्जन युवक मंडल शुरू के उपाध्यक्ष

खेलों का अधिक से अधिक आयोजन कर युवाओं को नशे से रखेंगे दूर मनाली। रोहित ठाकुर को अध्यक्ष व सुमित ठाकुर को अर्जन युवक मंडल शुरू का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र प्रसाद को उपाध्यक्ष, आशिन ठाकुर को सहसचिव, राकेश को कोषाध्यक्ष, अरूण कुमार व अरूण ठाकुर को सलाहकार बनाया गया है।

अर्जुन युवक मंडल शुरू की बैठक अध्यक्ष मेघ ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस बैठक में युवक मंडल के 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने लेन देन का सारा ब्यौरा सभी सदस्यों के मध्य रखा। अध्यक्ष मेघ ठाकुर ने तीन साल में किए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवक मंडल ने कोरोना काल के दौरान गांव में घर घर मास्क व सेनेटाइजर बांटने में योगदान दिया। युवक मंडल के सदस्यों ने पिछले तीन सालों में 1000 से अधिक वृक्ष का रोपण कर उनका संरक्षण किया। गांव में समय समय पर महिला मंडल व पंचायत के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चला कर गांव को स्वच्छ रखने में योगदान दिया। साथ ही बागबानों के लिए प्रूनिग की कार्यशाला आयोजित करने में भी योगदान रहा। वह युवाओं को नशें से दूर रखने के लिए खेलों का आयोजन कर योगदान दिया। जिसके लिए प्रशासन व पंचायत द्वारा भी कई बार शाबाशी दी। उसके पश्चात उपप्रधान मनोज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। मेघ ठाकुर सर्वसहमति से गठित कार्यकारिणी को बधाई दी।

अध्यक्ष बने रोहित कहा कि अर्जुन युवक मंडल शुरू ने पहले भी सराहनीय कार्य किए हैं और वाले समय में भी यह कार्यकारिणी सभी सदस्यों के साथ मिलकर बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गांव में अधिक से अधिक खेलों का आयोजन कर युवाओं को नशे से दूर रखने का बेहतर प्रयास किया जाएगा। महासचिव बने सुमित ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *