मनाली।  पतलीकुहल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प जनसभा की झलकियाँ, भावी चुनावों में पार्टी की भव्य जीत की झांकी यह शब्द भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने कहे। उन्होंने कहा कि पतलीकुहल में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा  की उपस्थिति में मनाली के मतदाताओं ने 12 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं के भारी जोश को देखकर नड्डा  ने कहा कि जिस प्रकार मनाली विधानसभा क्षेत्र पिछले पांच वर्षों में विकास की दृष्टी से प्रदेश भर में अग्रणी रहा उसी प्रकार इस बार के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का अन्तर भी प्रदेश में सबसे अधिक होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *