कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर 25 अक्तूबर को हजारों कार्यकर्ताओं की मोजुदगी में भरेंगे अपना नामांकन, मनाली कांग्रेस करेगी अपना शक्ति प्रदर्शन

मनाली। कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर गौड़ 25 अक्तूबर को अपना चुनावी नामांकन पत्र भरने जा रहे हैं। भुवनेश्वर गौड़ के निवास स्थान कटराई में मनाली कांग्रेस की अहम बैठक हुई जिसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक हज़ार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई और अभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए। मंगलवर को भुवनेश्वर गॉड के नामांकन पत्र भरने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया की वह अपने अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को साथ में लेकर आएं। मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे के करीब भुनेश्वर गौड़ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और उसके बाद मनाली के रामबाग में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। जनसभा और नामांकन पत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के लगभग 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता तथा पार्टी समर्थक भाग लेंगे। यहां आपको बता दे कि भुवनेश्वर गौड़ पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री राजकृष्ण गौड़ के पुत्र हैं और इनका मनाली विधानसभा क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रभाव है। मंत्री रहते उनके पिता ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में बहुत से विकासात्मक परियोजनाओं लायीं हैं जिन पर काम भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *