भाजपा नेता महेंद्र ठाकुर टिकट न मिलने से खफा,मनाली से आजाद प्रत्याशी के रुप में लड़ेंगे चुनाव

                – Advertisement –

मनाली। भाजपा नेता एवं अधिवक्ता महिंद्र ठाकुर टिकट न मिलने से खफा हैं। उन्होंने मनाली में पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी नाराजगी प्रकट की। महेंद्र ने कहा कि उन्होंने भी टिकट के लिए आवेदन किया था। सर्वे रिपोर्ट में नाम था लेकिन मण्डल की ओर से उनका जानबूझ कर नाम नहीं भेजा गया। महेंद्र ने कहा कि वह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। प्रदेश में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक रहे हैं और मंडी संसदीय क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी भी रहे हैं। जिला कुल्लू युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रुप में भी काम किया है। बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष भी रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है।

उन्होंने कहा कि गोविंद ठाकुर पिछले 15 सालों से मनाली का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। लोगों में गोविंद ठाकुर के प्रति भारी विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि वह मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। सोलंग में दो बच्चों की मौत की जिमेबारी सरकारी व प्रशासन की थी। लचर व्यवस्था के परिवर्तन के लिए ही वो चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते कोरोना काल में बहुत से लोगों ने अपनों को खोया। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि 2017 में भी उन्होंने नामांकन भरा था लेकिन पार्टी के पक्ष में नाम बापस ले लिया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों के कहने पर ही वह मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को वह अपना नामंकन भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *