मनाली में भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर ने भरा नामांकन, 10 हज़ार लोग बने नामांकन के साक्षी मनाली। मनाली में आज भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। गोविंद सिंह ठाकुर के नामांकन में मनाली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चुनावों को मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद से जीत हासिल की है और आने वाले दिनों में भी मनाली की जनता चौथी बार चुनाव में जीत दिलवा कर विधानसभा भेजेगी। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और जयराम ठाकुर एक बार पुन प्रदेश में मुख्यमंत्री बनेंगे। Post navigation भाजपा नेता महेंद्र ठाकुर टिकट न मिलने से खफा,मनाली से आजाद प्रत्याशी के रुप में लड़ेंगे चुनाव राजनीति में देखे कई उतार चढ़ाव हार से सीखी जीत: महेश्वर सिंह