उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन 19 मार्च 2023 को, आयोजन समिति गठित पत्रकार नरेंद्र सूद को बनाया समिति का संयोजक मनाली। उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन 19 मार्च 2023 को होगा। इस समारोह में पत्रकारिता सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मान दिया जाएगा। इस सम्मान समारोह के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। हिमाचल प्रदेश पत्रकार संसद जिला कुल्लू के अध्यक्ष डीआर जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिला कुल्लू के पहले पत्रकार जो जगतसुख के निवासी थे उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर भव्य उत्कृट पत्रकारिता समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जोशी ने बताया कि पत्रकार नरेंद्र सूद को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया है जबकि जसवंत ठाकुर को सह संयोजन बनाया गया है। जोशी ने कहा कि पत्रकार संसद इस उपलक्ष्य में स्मारिका का विमोचन भी करेगी। इस स्मारिका में जिला कुल्लू के इतिहास व संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आनी, बंजार, कुल्लू व मनाली उपमंडल के सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि मनाली के प्रेस कक्ष में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य भाग लें। Post navigation नग्गर में हुई भारतीय जनता पार्टी के नए ऑफिस की ऑपनिंग भाजपा नेता महेंद्र ठाकुर टिकट न मिलने से खफा,मनाली से आजाद प्रत्याशी के रुप में लड़ेंगे चुनाव