खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें युवा, नशे से बनाएं दूरी – रोशन
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की 22वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरु
मनाली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कुल्लू की 22 वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरु हो गई। 23 से 27 सितम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी रोशन ठाकुर ने विधिवत उद्घाटन किया।
रोशन ने युवाओं एवं खिलाडियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहे और खेलों में बढ़चढ़कर भाग लें। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहा। उन्होंने कहा कि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लगतार 22 वर्षाें से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है जो सराहनीय है। Advertisementएसोसिएशन के जिला अध्यक्ष टेक चन्द ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में अंडर-13, 15, 17, अंडर,19 व ओपन, एवव 35, 45, 50, 55 व 60 वर्ग के खिलाड़ी दमदख दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी जिला वासियों का सहयोग मिल रहा है।
बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेस सचिव हेमराज ठाकुर ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम भी आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छः दिन तक लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *