मनाली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने व पंचायती राज को सशक्त बनाने के लिए मनाली में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संकल्प शिविर की अध्यक्षता मनाली में चंद्र सेन ठाकुर ने की। शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य संयोजक दीपक राठौर उपस्थित हुए। प्रदेश के सह संयोजक प्रभारी कुल्लू ठाकुर हीरापाल सिंह, राज्य महासचिव राम रतन शर्मा भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय संकल्प शिविर में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अनेकों समस्याओं का सामना कर रहे हैं। राज्य महासचिव राम रतन शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में राष्ट्र निर्माण, भारत के लिए संघर्ष , संविधान, कांग्रेसजनों का देश की आजादी और विकास में योगदान, आज के मौजूदा राजनितिक परिस्थिति जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हो रही है। इस सम्मेलन में आनी बंजार कुल्लू और मनाली के ब्लॉक से चुने हुए पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। Post navigation सन्नी सिधु व कमल सिधु की जोड़ी ने जीती कार रैली मोहित ठाकुर बने बाइक रैली के चैम्पियन, सिनम रहे दूसरे स्थान पर विद्या भारती की प्रान्त खेल कूद प्रतियोगिता में अनिला महाजन सरस्वती स्कूल प्रथम