मनाली। रोहड़ू में आयोजित विद्या भारती खेल कूद प्रतियोगिता में 52 मैडल हासिल कर मनाली का अनिला महाजन सरस्वती स्कूल पहले स्थान पर रहा है। यह खेल कूद प्रतियोगिता शिमला जिला के रोहड़ू में आयोजित हुई। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वालीबाल प्रतियोगिता के अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में मनाली ने गोल्ड जीता। 600 मीटर दौड़ में निहाल ने गोल्ड जीता। खिलाड़ी रक्षा ने लम्बी, ऊंची कूद सहित दौड़ में तीन गोल्ड मैडल जीते हैं। जाह्नवी ने दो सिल्वर मैडल जीते हैं। रक्षा सहित जाह्नवी, लक्षिता, दीपांशी, अर्पणा, रिया, सृष्टि, सुरक्षा, सृष्टि, दीया, हिना, अक्षरा व निहाल ने कुल 52 मैडल जीतकर अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर का प्रान्त में नाम रोशन किया।
शारीरिक शिक्षक घनशयाम ने बताया कि वालीबाल की अंडर19 व अंडर 14 लड़कों के वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने होनहार खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि खेलें शरीर व दिमाग को स्वस्थ व सक्रिय रखने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *