मनाली। सन्नी सिधु व कमल सिधु की जोड़ी ने हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स की फोर व्हील ड्राइव कार रैली जीत ली है। इस जोड़ी ने हेमराज व अमरदीप राणा को एक मिनट से पीछे छोड़ा। तीसरे नम्बर पर हरविंद्र भोला व चिराग ठाकुर रहे। उन्हें हेमराज व अमरदीप ने दो मिनट 47 सैकिंड से पीछे छोड़ा। टू व्हील ड्राइव कार रैली अमन सतोषकर व रविन्द्र की जोड़ी पहले स्थान पर रही। उन्होंने देव ज्योति नाथ व जीवा रथिनन को 11 मिनट पीछे छोड़ा। तीसरे स्थान पर अनिल वेदिक व वीरेंद्र कश्यप की जोड़ी रही। देव ज्योति नाथ व जीवा रथिनन ने इस जोड़ी को 10 मिनट पीछे छोड़ा। बाइक रैली में मोहित ठाकुर सबसे आगे रहे। उन्होंने 2 घण्टे 35 मिनट में दूरी तय की उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे सिनम को नौ मिनट से हराया। तीसरे स्थान पर शिवम ठाकुर रहे उन्होंने 2 घण्टे 48 मिनट जा समय लिया वह सिनम से चार मिनट पीछे रहे।

तीन दिवसीय रैली के अंतिम दिन प्रतियोगिता लाहुल के जिस्पा से जांस्कर के गोमो रंजन के बीच आयोजित हुई। इस दौरान रैली साढ़े 16 हजार फीट की ऊंचाई को पार करते हुए जांस्कर पहुंची। जांस्कर की गोमो रंजन पहाड़ी के पास इस रैली का समापन हुआ।
रैली के आयोजक सुरेश राणा ने बताया कि तीसरे दिन जिस्पा से गोमो रंजन के बीच जगह जगह प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होंने बताया कि रैली के लाहुल पहुंचने पर लाहुल स्पीति उपायुक्त ने रैली का स्वागत किया। जांस्कर के गोमो रंजन में रैली का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *