राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने नगर में लगाए देवदार के 400 पेड़ मनाली (नग्गर)। आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी धर्मचंद प्रवक्ता अर्थशास्त्र के नेतृत्व में नगर के जंगल में वन विभाग के सहयोग से देवदार के 400 पेड़ लगाए । कार्यक्रम अधिकारी अधर्म चंद ने जानकारी दी कि आज राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवियों ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन करके नगर के जंगल में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया । इस अभियान में वन विभाग का पूरा पूरा सहयोग मिला । सुबह के समय स्वयंसेवियों ने विद्यालय से लेकर नगर बाजार होते हुए आर0 ओ 0 ऑफिस तक पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली । इस अवसर पर वन विभाग से वीओ राजीव वनरक्षक प्रीतम ने स्वयंसेवकों को पेड़ लगाने के गुर सिखाए । इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने अपने-अपने समूह में बड़ी गर्मजोशी के साथ कार्य करते हुए देवदार के 400 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तथा कार्यक्रम अधिकारी धर्म चंद ठाकुर ने सभी स्वयंसेवियों को एक दिवसीय शिविर के शुभ अवसर पर 400 पेड़ लगाने पर बधाई दी । वन विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवियों और अध्यापकों का धन्यवाद किया । एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों लगाए गए पेड़ों की रक्षा का भी संकल्प लिया । Post navigation मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक : नवीन 27 से शुरू होगी रैली ऑफ हिमालय, मनाली से जांस्कर तक होगा आयोजन