मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक : नवीन
शाऊणी मेले में कुल्लवी नाटी रही मेले का मुख्य आकर्षण
मनाली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य नवीन तनवर ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। नवीन तनवर एतिहासिक गांव जगतसुख में आयोजित शाऊणी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी को बधाई दी। महिला मंडल की सदस्यों सहित युवक मण्डल व ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी का आनंद उठाया। जमदग्नि ऋषि के कारदार हंस राज शर्मा ने मुख्य अतिथि नवीन तनवर का स्वागत किया और मेला कमेटी को 20 हजार व गायत्री कला संगम को 10 हजार की राशि देने पर तनवर का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *