मंहगाई एवं वेरोज़गारी से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे भाजपाई- देवेंद्र नेगी
मनाली। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं कांग्रेस के बरिष्ट नेता देवेंद्र नेगी ने जारी प्रैस व्यान में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में बैठे सत्तासीन नेता चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में जो मंहगाई एवं वेरोज़गारी के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाय हुय है ,उससे वौखला गय हैं, व जनता का ध्यान वंटवाने के लिए नय नय शगूफे छोड़ रहे हैं, कभी सेना में भर्ती के नाम पर अग्नि पथ योजना, कभी घर घर तिंरगा, योजना कभी गरीबों को 2 विस्वा भूमि का प्रलोभन देने की खोखली योजना, कभी नाजायज कब्जे रैगूलर करने की ह्ववाई योजना, कभी फोरलेन प्रभावितों को फैक्टर टू के आधार पर चार गुना भूमी मुआवजा देने की घोषणा, यह सब शगूफा सावित हुआ है, नेगी ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए कांग्रेस के नेताओं व स्वतंत्रता सेनानीयों ने त्याग व वलिदान देकर जब देश को आज़ाद किया है,तब से लेकर देशवासियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हर वर्ष विजय तिरंगा हर्षोल्लास से फहराया है, तिंरगा हमारा गौरव है,इसे पैसे लेकर फहराने के
वजाय सरकार घर घर फ्री तिरंगा
लहराने को प्रेरित करती तो उचित होता । नेगी ने कहा, ग्रीव को छत लगाने के लिए 2 विस्वा भूमि नहीं मिली, युवाओं को रोजगार के वादे पुरे नहीं हो रहे, दिनोदिन चरम पर पहुंची मंहगाई पैट्रोल, डीज़ल, गैस, खाद्य पदार्थ पहुंच से बाहर हो गए हैं, गरीबों व मध्यवर्गीय परिवारों को चुल्हा जलाना मुश्किल हो गया है,इस पर सरकार चुप है, क्या यही अच्छे दिन है, ज्वलंत मुद्दों से अब केवल ध्यान भटकाने से अव कुछ नहीं होने वाला नहीं,देश की जनता सब जानती है, वस समय का इंतजार कर रही है, हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने 4-0 से स्पष्ट किया है कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी, जनता वदलाव चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *