Kullu: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान अब रात के समय अंधेरे में नहीं रहेंगे। यहां पर अब मैदान के चारों और सोलर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है और हिम ऊर्जा विभाग के माध्यम से यहां पर 145 सोलर लाइटें लगाई जा रही है। ताकि रात के समय में भी लोग ढालपुर मैदान में आसानी से घूम सके। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू व लाडा के सहयोग से 145 सोलर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर लोगों की शिकायत रहती थी कि रात के समय मैदान एकदम से अंधेरे में डूब जाते हैं और मैदान से गुजरने में महिलाओं व बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 8 के पार्षद शाकिनी राय ने डीसी आशुतोष गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ढालपुर के मैदान अब रात के समय सोलर लाइट की रोशनी से जगमग आएंगे। इसके अलावा कुछ और प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को सौंपे गए हैं और प्रशासन के सहयोग से अन्य बाकी सभी विकास कार्यो को भी जल्द पूरा किया जाएगा। Post navigation जबरन धर्मांतरण करने वाले शिक्षण संस्थान के खिलाप आंदोलन करेगी एबीवीपी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत ईकेवाईसी सत्यापन करना हुआ अनिवार्य