कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू विभाग द्वारा लावण्या को जबरन धर्म परिवर्तन करवाने तथा तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विरोध के विषय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुल्लू विभाग संयोजक नेगी ने कहा कि पैसे देकर सामाजिक संगठन है जो कि सन 1949 से लेकर आज तक निरंतर कार्यकर्ता आ रहा है । विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आतंकवाद नक्सलवाद धर्मांतरण आदि जैसे मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाता रहा है । कुछ दिन पूर्व जबरन धर्मांतरण का विषय हम सभी के बीच आया है कि कैसे एक लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया गया । तमिलनाडु के एक मिशनरी स्कूल में 17 वर्षीय छात्रा लावण्या जिसको विद्यालय प्रशासन द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया गया जिसके चलते उसने आत्महत्या कर दी । पिछले दिनों तमिलनाडु में हुई इस धर्म परिवर्तन घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री के आवास के सामने शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन कर रहे थे लेकिन वहां के पुलिस प्रशासन द्वारा एक विचित्र रवैया अपनाते हुए विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी समेत 37 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जिसका विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में विरोध करती है । और विद्यार्थी परिषद तमिलनाडु सरकार को यह चेतावनी देती है कि अगर लावण्या को न्याय नहीं मिलता है तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में अपने आंदोलन को और उग्र और तेज करें जिसकी जिसका भुगतान तमिलनाडु सरकार को करना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *