कुल्लू(नितिन शर्मा)। देवभूमि कुल्लू के युवा वेद प्रकाश बाॅलीवुड के बड़े पर्दे की फिल्म कैप्टन में आर्मी अफसर के रोल के बाद अब तमिल फिल्म में बैतोर पायलट नजर आएंगे। साउथ के ऐक्शन सुपर स्टार गोकुल और अभिनेत्री सिमरन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं l कुल्लू मनाली की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग हो रही है ।


फिल्म में कुल्लू जिला कराटे संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश को पायलट का किरदार मिला जो उन्होंने डायलाग के साथ बखूबी से निभाया है। वेद प्रकाश का कहना है कि इंसान को जिन्दगी में कुछ करके दिखाना हो तो उसके लिए जनून होना चाहिए । फिल्म की टीम कुल्लू के मशहूर बाग़वान नकुल खुल्लर के बड़ागढ़ रिजाॅट में ठहरे हैं । वेद को फिल्मों में लगातार रोल मिलने पर वेहद खुशी है। वेद ने फिल्म में पायलट का किरदार डायलाग के साथ अंग्रेजी और तमिल भाषा में बखूबी निभाया है जो निर्देशक शक्ति राजन को बेहद पसंद आया। माल रोड़ ढालपुर कुल्लू के रहने वाले वेद को बहुत ही खुशी है कि उन्हें बार-बार फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है । वेद कराटे संघ के अध्यक्ष होने के अलावा प्रसिद्ध समाजसेवी भी हैं। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। वेद ने बताया कि कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों और बर्फ से ढकी पहाड़ीयों में आजकल फिल्मों के बहुत सारे सितारे आए हुए हैं और बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग चल रही है । वेद ने इस बात से भी अवगत कराया कि यह फिल्म जल्द ही नेटफलीक्स पर देखी जा सकती है । लिहाजा आप सभी कुल्लू के वेद को फिल्म में पायलट के रूप में देख पाएंगें। वहीं स्थानीय निवासी अनिल कायस्था व रौनी कायस्था जो लम्बे समय से लाईन डायरेक्टर तथा अनिकेत यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर एंव परवीन सरदार और रजत नेगी क्राउड कॉर्डिनेटर के रूप में अपना कार्य बखूबी से निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *