बीते 24 घंटों में भारत में मिले 2.51 लाख नए मामले, 627 लोगों की मौत

हाईलाइट

  • वर्तमान में कोरोना के 21,05,611 सक्रिय मामले हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,51,209 नए मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा की। बीते 24 घंटे में कोरोना से 627 लोगों की मौत हुई है, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,92,327 हो गई।

वर्तमान में कोरोना के 21,05,611 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिव रेट 5.18 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 3,47,443 मरीज ठीक हुए, जिससे ये संख्या बढ़कर 3,80,24,771 हो गई है। देश में रिकवरी रेट 93.60 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 15,82,307 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 72.37 करोड़ हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में लोगों को 57 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई है।

इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 164.44 करोड़ तक पहुंच गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 13 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

खबरें और भी हैं…

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *