विज्ञापन

मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में शानिवार को ग्रेंड पैरेंट्स डे ‘कुटुंब’ धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान उपस्थित रहे।

        मुख्यतिथि का स्वागत करते प्रिंसिपल।

सर्वप्रथम उन्होंने विद्यालय परिसर में छात्रों के द्वारा बनाई गई विभिन्न विषयों से संबंधित चार्ट तथा मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य तथा स्थानीय स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ पत्रकार भी उपस्थित रहे । डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने मुख्य अतिथि तथा आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन से किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा एलकेजी से चौथी, छठी तथा दसवीं के प्रत्येक छात्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ -चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने भजन नृत्य, फिल्मी नृत्य, हिमाचली नाटी, पंजाबी भांगड़ा, कराटे जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की। डीएवी स्कूल की अध्यापिकाओं ने ‘राजस्थानी घूमर’ नृत्य करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि महोदय ने पिछले वर्ष कक्षा एलकेजी से तीसरी तथा पांचवी के प्रतिभाशाली छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम के लिए स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक संजीव चौहान ने छात्रों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली दिन प्रतिदिन उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विद्यालय में हो रहे रचनात्मक तथा विकासात्मक कार्य के लिए के लिए प्रधानाचार्य आरएस राणा की प्रशंसा की। स्कूल की उन्नति का श्रेय उन्होंने अभिभावकों को दिया क्योंकि अभिभावकों के सहयोग के बिना कोई भी विकास का कार्य विद्यालय में संभव नहीं हो सकता। इसलिए उन्होंने प्रशंसनीय सहयोग के लिए सबका धन्यवाद किया तथा आगे भी इसी प्रकार सहयोग देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *