मनाली। नग्गर खंड के स्कूलों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रावमा पाठशाला बाहंग में हुआ। समापन समारोह में राष्ट्रीय कांग्रेस महिला कांग्रेस की कोर्डिनेटर मुख्यातिथि रही। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर विजेताओं व उपविजेताओं को सम्मानित कर स्मृतिचिह्न प्रदान किए गए। अंडर-14 खेलकूद के कबड्डी मुकाबले में फोजल स्कूल विजेता व जगतसुख स्कूल उपविजेता रहा। वालीबॉल में में मानली स्कूल विजेता व जगतसुख उपविजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता कटराई स्कूल ने जीती, जबकि बड़ाग्रा स्कूल उपविजेता रहा। खो खो में जाणा स्कूल ने बाजी मारी। उन्होंने नग्गर को हराया। योगा में रूमसू स्कूल पहले व लरां केलो स्कूल दूसरे स्थान और रहा। मार्च पास्ट में कटराई स्कूल ने बाजी मारी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के ग्रुप सांग में हरिपुर स्कूल पहले, कटराई दूसरे स्थान व पनगा तीसरे स्थान पर रहा। सोलो सोंग में कटराई पहले, मानली दूसरे व हरिपुर तीसरे स्थान पर रहा। डेकलीमेशीन में कटराई पहले, हरिपुर दूसरे व बड़ाग्रा बिहाल तीसरे स्थान और रहा। फोक डांस में हरिपुर पहले, कटराई दूसरे व पलचान तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी में फोजल स्कूल ने बाजी मारी। राष्ट्रीय कांग्रेस महिला कांग्रेस की कोर्डिनेटर विद्या नेगी ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शारीरिक शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए विद्या नेगी ने कहा की शारीरिक शिक्षा का कार्य क्षेत्र व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास करना है । शारीरिक शिक्षा से विद्यार्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सजग रहता है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया व भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने खेल कूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार जताया। रावमा पाठशाला के उप प्रधानाचार्य एवं मंच संचालक पन्ना लाल ठाकुर ने कहा कि अडंर 14 की छात्रा वर्ग की प्रतियोगता में 23 स्कूल की 383 छात्राओं ने भाग लिया।उन्होंने कहा कि आज खेलें विधिवत रूप से संपन्न हो गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रानू, पूर्व पंचायत प्रधान मोनिका मौजूद रहे। Post navigation बन्द वैली ब्रिज बने ट्रैफिक जाम का कारण: चमन कपूर घण्टों लग रहा ट्रैफिक जाम, एनएचएआई पुल पर नहीं बने राउंड अबाउट स्वास्थ्य मंत्री मनाली स्थित सिविल अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया