मनाली । नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि मनाली के दोनों वैली ब्रिज बन्द कर देने से ट्रैफिक जाम के कारण मनाली ट्रैफिक की रफ्तार थमने लगी है। पत्रकारों से बातचीत में कपूर ने कहा कि दोनों पुलों की मरम्मत की होती तो पर्यटकों व स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ता। उन्होंने कहा कि एनएचएआई ने भव्य पुल तो बना दिया लेकिन राउंड अबाउट आज तक नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि कई बार एनएचएआई को ज्ञापन दिया लेकिन कोई समाधान नही हुआ। कपूर ने कहा कि फोर लाइन बनकर तैयार है। जल्द ही इसका शुभारंभ भी हो रहा है जिसके लिए मनाली वासी केंद्र सरकार का आभार करते हैं। उन्होंने कहा कि फ़ोर लाइन के खुल जाने से मनाली में पर्यटकों की आमद बढेगी लेकिन पुलों की मरम्मत न होने व बड़े पुल पर राउंड अबाउट न बनने के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा नहीं होगा। उन्होंने स्थानीय विधयाक भुवनेश्वर गौड़ व प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वैली ब्रिज की जल्द मरम्मत की जाए और राउंड अबाउट भी बनाए जाएं ताकि मनाली में पर्यटक बिना ट्रैफिक जाम के घूमने का आनंद उठा सकें। Post navigation मेले में गए 24 वर्षीय जिया गांव के युवक की मौत ,ग्रामीणों ने जताई मर्डर होने की आशंका गांव नग्गर खंड के स्कूलों की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन