कुल्लू (मनाली)। ऊपरी हिमाचल में बर्फबारी ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में भारी बर्फबारी जारी है। जिस कारण पर्यटकों को तुरंत बापस भेज दिया गया है। सोमवार को मौसम पर्यटकों के लिए खुशनुमा रहा। मनाली व लाहुल के पर्यटन स्थलों में घूमने गए पर्यटक बर्फ के फाहे देख खासे उत्साहित हो उठे। पर्यटकों ने सोलंगनाला से सिस्सू तक बर्फ के फाहों का आनंद लिया। शाम चार बजे हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पुलिस ने पर्यटकों को बापस मनाली भेजा। सुबह के समय मौसम ठीक था लेकिन 11 बजे मौसम ने करवट बदली ओर लाहुल के पर्यटन स्थल सिस्सू में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरु हो गया। हालांकि अटल टनल के नार्थ पोर्टल में हिमपात कम हुआ लेकिन साउथ पोर्टल में दो घण्टे के भीतर तीन इंच बर्फ की मोटी परत बिछ गई। पर्यटन कारोबारी रूप लाल व सुरेन्द्र ने बताया कि सोमवार को पर्यटन स्थलों में गए पर्यटकों पर मौसम खुशनुमा रहा। पर्यटकों ने सिस्सू से सोलंगनाला तक बर्फ के फाहों का आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि हिमपात से ठंड बढ़ गई है लेकिन आज पर्यटकों ने पर्यटक स्थलों में हिमपात का खूब आनंद लिया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर व उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रहे हिमपात से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी पर्यटक वाहनों को लाहुल की ओर जाने की अनुमति रही। उन्होंने बताया कि हिम्पात होता देख पर्यटकों को मनाली बापस भेज दिया है। मंगलवार को टनल की ओर पर्यटक वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। Post navigation स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी की स्मृति में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा भाषण व निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित वर्ड पंजाबी फाउंडेशन ने लगाया निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर , एसडीएम रमण शर्मा ने किया शुभारंभ, पहुंचे 30 मरीज