गोलीकांड का आरोपित तीन दिन की रिमांड पर जगतसुख में कैफे संचालक की टांग में मारी थी गई मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में कैफे संचालक को रिवाल्वर से गोली मारने के आरोपित को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस उससे मामले को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि जगतसुख में कैफे संचालक को नशे की हालत में धुत एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी थी। गोली लगने से प्रियाल आचार्य पुत्र स्वर्गीय उर्विज आचार्य निवासी शुरु घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले जगतसुख निवासी वीरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। आज उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं । डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। Post navigation जगतसुख में चली गोली युवक के पांव में लगी गोली,हुआ घायल उपायुक्त कुल्लू ने आज नगर विकास खंड के तहत सेऊ बाग़ में सी एफ़ एल वित्तिय साक्षरता केंद्र का किया शुभारंभ