मंडी के जंजैहली की आरजू बनी शरद सुंदरी 2023, 27  प्रतिभागियों को हराकर जीता सुंदरी का ताज, निकिता रही प्रथम उपविजेता जबकि की स्मृति द्वितीय उपविजेता रही

मनाली। मंडी के जंजैहली की आरजू ने कड़े मुकाबले में शरद सुंदरी 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल राउंड में 15 प्रतिभागियों को हराकर ताज पहना है। शिमला की नितिका ठाकुर प्रथम उपविजेता जबकि कुल्लू के बंजार की स्मृति द्वितीय उपविजेता रही। आज पहले राउंड में सुंदरियों ने रैंप पर कैटवाक किया। दूसरे राउंड में सुंदरियों का सीधा सामना जजों से हुआ। अधिकतर सुंदरियों ने पूरे आत्मविश्वास से प्रश्नों के जवाब दिए जबकि कुछ एक सहमी सी नजर आई।

पहले व दूसरे राउंड में सभी 27 प्रतिभागियों को मौका दिया गया। दूसरे राउंड के लिए 15 व तीसरे राउंड के लिए छः सुंदरियों का चयन हुआ। अंत मे ताज के लिए शिमला की आक्षी धर्मा, बिलासपुर की कनिष्का वर्धन, कुल्लू बंजार की स्मृति, मंडी के जंजैहली की आरजू राणा, सिरमौर की हितेषी परमार व शिमला की निकिता ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ।

शरद सुंदरी को एक लाख रुपये, ट्रॉफी व ताज से सम्मानित किया गया। प्रथम उपविजेता को 50 हजार व द्वितीय उपविजेता को 30 लाख रुपये व ताज से सम्मानित किया गया। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने कार्निवाल के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया।

स्मृति को मिस सुंदर आंखों, निकिता को मिस टेलेंट, शिवांशी ठाकुर को मिस फैशन आइकॉन, निधि चौहान को मिस ब्रिलेंट, आक्षी धर्मा को मिस रैंप वाक, आरजू राणा को मिस फ़ोटो जेनिक, तृप्ता चौहान को मिस कॉनियस, कनिष्का को मिस शाइनिंग स्टार, नीतीशी परमार को मिस गुड़ नेस अम्बेसडर, सेजल को मिस विवसीओउस, दीपाली ठाकुर को मिस गलोविंग स्किन, तान्या वर्मा को मिस आयरन मैडन, रूपाक्षी शर्मा को मिस गेट वे गोड़नेस, आरुषि को मिस एक्टिव व साक्षी को मिस आत्मीयता का खिताब दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *