मनाली विंटर कार्निवाल में 80 महिला मंडलों ने डाली महा नाटी, राइट बैंक व लेफ्ट बैंक की महिलाओं के बीच हो रही प्रतियोगिता

मनाली(नितिन शर्मा)। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन आयोजित महानाटी ने जश्न का मजा दोगुना कर दिया। मनाली के मालरोड पर लेफ्ट बैंक के लगभग 80 महिला मंडलों की एक हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। यह महानाटी विंटर कार्निवाल का आकर्षण है। राइट बैंक और लेफ्ट बैंक ग्रुप में मुकाबला चल रहा है। जितने वाले ग्रुप की महिलाओं को एक लाख व दूसरे स्थान पर रहने वाली महिलाओं को 50 हजार नगद राशि दी जाएगी। महिलाओं की नाटी ने सबका मन मोह लिया। वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं द्वारा डाली नाटी देखने लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने भी इन लम्हों को मोबाइल और कैमरों में कैद किया। महिला सशक्तीकरण के लिए मनाली के मालरोड में डाली गई महानाटी के दौरान अव्यवस्था का भी आलम देखने को मिला। महिलाओं की संख्या के आगे माल रोड छोटा पड़ गया। भारी भीड़ के कारण महिलाएं सही ढंग से अपनी प्रस्तुति नहीं दे पाई। महानाटी उप समिति के प्रभारी बालक राम ठाकुर ने कहा कि आज लेफ्ट बैंक की महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी जबकि पांच जनवरी को राइट बैंक की महिलाएं प्रस्तुति देगी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *