मनाली की जनता को मिली कम्पलीट फ़ूड स्ट्रीट की सौगात मनाली। मनाली की खूबसूरती को निहारने के लिए देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले पर्यटकों को मनाली में नॉन वेज,पिज़्ज़ा,कॉफ़ी,साऊथ इंडियन व पंजाबी पकवानों सहित अनेकों लज़ीज़ पकवानों को पहुंचाने के उद्देश्य से पीताम्बरा फूड्स पालमपुर द्वारा मनाली के रांगड़ी में सोमवार को द फ़ूड स्ट्रीट के नाम से रेस्तरां का शुभारंभ किया गया। पीताम्बरा फूड्स पालमपुर के निदेशक सचिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मनाली में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को एक पूर्ण फ़ूड कार्नर की कमी खलती थी जिसको ध्यान में रखते हुए,मनाली के रांगड़ी में उनके द्वारा यह फ़ूड स्ट्रीट खोली गई है। उन्होंने बताया कि इस फूड स्ट्रीट का शुभारंभ आज 2 बजे किया गया। उन्होंने बताया कि इस फ़ूड स्ट्रीट में स्थानीय लोगों सहित पर्यटक लज़ीज़ पकवानों का लुफ्त उठा सकेंगें। उन्होंने बताया कि फ़ूड स्ट्रीट में सभी लोग साथ साथ नॉन वेज,पिज़्ज़ा,कॉफ़ी,साऊथ इंडियन व पंजाबी पकवानों सहित अनेकों लज़ीज़ पकवानों का लुफ्त उठा सकेंगें। Post navigation पीएम ने देश में बनवाए 11 करोड़ शौचालय : स्मृति ईरानी Himachal winter games association: हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन की कमान फिर से लुदर ठाकुर को