भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद किया अपना चुनावी प्रचार शुरू
मनाली। देव भूमि हिमाचल में विधानसभा चुनावों का जयघोष हो गया है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपने अपने चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। आज भाजपा प्रत्याशी ने देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने आज जगतसुख, भनारा, गोजरा,खखनाल, सजला और घमसू में अपना चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों के बारे बताते हुए एक बार फिर से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर को जगतसुख पंचायत और गोजरा पंचायत के लोगों ने पूर्ण रूप से समर्थन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *