रूठो को मनाने कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री, कुल्लू में चल रहा मंथन जिला कुल्लू भाजपा में पार्टी के भीतर उठ रहे बगावती सुर कुल्लू। जैसा कि सबको ज्ञात है प्रदेश में विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला की चार सीटों में तीन विधानसभा क्षेत्रों बंजार,कुल्लू व आनी में भाजपा के भीतर विद्रोह हो रहा है। इसी के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यकायक कुल्लू आ पहुंचे हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आजाद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरने और भर चुके हैं उन्हें अपना नाम वापिस लेने के लिए मना रहे हैं। अगर इन तीन विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के लोग आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरते हैं तो भाजपा को खासा नुकसान पहुंच सकता है। अगर हम बात टिकटों की करें तो मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बंजार से सुरेंद्र शौरी और आनी से लोकेंद्र को भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतारा है। लेकिन बंजार,आनी, कुल्लू में पार्टी के भीतर बगावती सुर देखने को मिल रहे हैं। कुल्लू से राम सिंह, बंजार से हितेश्वर सिंह और आनी से किशोरी लाल ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडने की टान ली है। यह सब भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में से एक है और इस तीनों का अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा खासा प्रभाव भी है। अगर यह तीनों चुनावी रण में आजाद प्रत्याशी के रूप में उतरे तो कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशीयों को इससे प्रभाव पड़ेगा। भाजपा का वोट बैंक दो हिस्सों में बट जायेगा। इससे भाजपा कुल्लू जिला में पिछड़ भी सकते हैं। Post navigation मनाली होटल एसोसिएशन ने शुक्रवार को लगाया हिडिंबा मंदिर में भंडारा भुनेश्वर गौर को कांग्रेस प्रत्याशी बनाएं जाने पर मनाली कांग्रेस पार्टी के लोगों में खुशी की लहर