मनाली होटल एसोसिएशन ने शुक्रवार को लगाया हिडिंबा मंदिर में भंडारा मनाली। शुक्रवार को होटल एसोसिएशन मनाली ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी ब्रह्मभोज ग्रहण किया। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर और उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली होटल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि देवी हिडिंबा ने हमेशा हर एक विपदा को मनाली से दूर रखा है और इसी कड़ी में देवी ने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से मनाली को बचाया रखा था। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया था की देवी के मंदिर में एक सार्वजानिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। Post navigation राजनीति में देखे कई उतार चढ़ाव हार से सीखी जीत: महेश्वर सिंह रूठो को मनाने कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री, कुल्लू में चल रहा मंथन जिला कुल्लू भाजपा में पार्टी के भीतर उठ रहे बगावती सुर