शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मनाली विधानसभा में कर रहे सांसद प्रतिभा सिंह के बारे में झूठा प्रचार : हरिचंद शर्मा

मनाली। मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में स्थानीय मंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे झूठे प्रचार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की वह मंचों से माननीय लोकसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह जी द्वारा महिला सम्मान समारोह में घोषित की गई महिला मंडलों के लिए सम्मान राशि पर टिका टिप्पणी करना बंद करे। उन्होंने कहा की गोविंद ठाकुर आगामी चुनावों में अपनी हार देख कर बौखला गए हैं । माननीय सांसद श्रीमति प्रतिभा सिंह द्वारा महिला मंडलों के लिए घोषित राशि के लिए अप्रूवल दे दी गई है जिसकी जानकारी उनके कार्यालय से ली जा सकती है और स्थानीय मंत्री इस बात को भली भांति जानते है की भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा सांसद निधि को रोक रखा है। उन्होंने कहा की अच्छा रहेगा की गोविंद ठाकुर टिका टिप्पणी करने की बजाय इस क्षेत्र में पूर्व में की गई अपनी घोषणाओं की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करें। हरी चंद शर्मा ने कहा की स्थानीय मंत्री गोविंद ठाकुर ने सोलंग गांव के लिए मोटरेबल पुल को एक महीने में तैयार करने की बात कही थी । परंतु आज दो महीने बीत जाने के पश्चात वहां पर पुल तो दूर की बात एक पत्थर भी नही लगाया गया है। उन्होंने आलू ग्राउंड में पड़ी सीवरेज की पाइपों को दूसरे जिला ले जाने पर भी खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा की मनाली के आस पास की पंचायतों को क्यों सीवरेज से नही जोड़ा गया इस बात को मंत्री जी को जनता के सामने रखना चाहिए। स्थानीय मंत्री द्वारा कही गई बातें मात्र एक जुमला ही साबित हुई। उन्होंने कहा की मंत्री जी द्वारा ठेकेदारों के तीनो सोलंग जगतसुख व छाकी के पुलों के टैंडर कैंसल करने की बात भी मात्र अफवाह ही साबित हुई।

उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा सरकार द्वारा कई शिलान्यास व घोषणाएं की जा रही है जो आने वाले समय में चुनावी जुमले साबित होंगे जिसे मनाली की जनता भली भांति जानती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *