कंगना रनौत के घर नाश्ते पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी रहे मौजूदमनाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बालीवुड क्वीन कंगना रणौत के घर सिमसा(मनाली) नाश्ते पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कंगना के साथ लगभग पौने घंटे तक बातचीत की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राजनीतिक मुलाकात बताया जा रहा है। आने वाले चुनावों में कंगना रणौत भाजपा की हिमाचल स्टार प्रचारक हो सकती हैं। सुकून के पल बिताने मनाली पहुंची है। कंगना ने मनाली के सिमसा में अपना आशियाना बनाया हुआ है जिसका नाम यहां के आराध्य देव कार्तिक स्वामी के नाम कार्तिकेय रखा है। Post navigation मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में मुरारी बापू से लिया आशीर्वाद शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मनाली विधानसभा में कर रहे सांसद प्रतिभा सिंह के बारे में झूठा प्रचार : हरिचंद शर्मा