कुल्लू। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू को क्रिकेट किट भेंट करते हुए कहा कि प्रेस क्लब कुल्लू समाज में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब लेखनी के अलावा समाज सेवा के लिए सराहनीय कार्य करते हुए सबके लिए एक उदाहरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रेस के लोगों ने जो कार्य किया वह काबिलेतारीफ है। यहां फंसे हुए हजारों लोगों तक खाना पहुंचाकर सरकार व प्रशाशन की मदद की है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान वेजुवानों की जो सेवा की है वह कभी भूलने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि कुल्लू प्रेस क्लब देश के अग्रहनी प्रेस क्लबों में शामिल हो गया है। प्रेस क्लब कुल्लू ने अपने पत्रकार साथियों व नोजवान युवाओं को तनाव से मुक्त करवाने के लिए प्रेस क्लब ट्रॉफी का आयोजन करता है और यह ट्रॉफी अपने दिवंगत पत्रकारों को समर्पित की है। इसके अलावा नदियों,नालों व बावड़ियों की सफाई के लिए जो अन्य संस्थाओं के अभियान छेड़ा है और हिमालय क्षेत्र में बड़े स्तर पर पेड़ लगाना एवं पर्यावरण बचाने बालों को सम्मानित करने जैसे अनेक कार्य प्रेस क्लब कर रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब जिला कुल्लू के सराहनीय कार्य को देखते हुए सरकार भी हर संभव सहायता कर रही है। प्रेस क्लब जिला कुल्लू की मांग पर आनी व भुंतर में नए प्रेस क्लब भवन बन रहे हैं और कुल्लू प्रेस क्लब के अधूरे कार्य को भी बजट दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *