एक करोड़ 60 लाख से बनेगी मनाली में स्थानीय लोगों के लिए पार्किंग : चमन कहा, 65 लाख से होगा मनाली के शमशान घाट का जीर्णोद्धार पर्यटन नगरी मनाली को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दें शहरवासी मनाली। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि मनाली व आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए शहर में एक करोड़ 60 लाख से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। कपूर ने कहा कि नप ने टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। जल्द ही काम शुरु किया जाएगा। पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 65 लाख से मनाली के शमशान घाट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासियों की राय ली जाएगी और सभी के सहयोग से पर्यटन नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री गोविन्द ठाकुर के सहयोग से मनाली शहर का विकास किया जा रहा है। विकास कार्यों में नगर परिषद को मंत्री का भरपुर सहयोग मिल रहा है। मनाली के स्वगतद्वार को सुंदर बनाया जाएगा। हालांकि रांगड़ी से मनाली तक कि सड़क नेशनल हाइवे के पास है लेकिन नेशनल हाइवे नदी किनारे से बन जाने के बाद इस बाई पास को नजरअंदाज कर दिया है। नगर परिषद ने मंत्री के सहयोग से इस सड़क का भी कार्य शुरु कर दिया है। इस सड़क के बन जाने से माडल टाउन के होटल कारोबारियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद कल्पना, ललिता व मनोनित पार्षद नीलम ठाकुर व ईशा ठाकुर मौजूद रही। Post navigation ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर ट्रस्ट ने आवंटित की कुर्सियां व खेल का सामान खंड विकास अधिकारीयों को निर्देश दिए कि मनरेगा में कार्यरत सभी मजदूरों को नए जॉब कार्ड प्रदान करना सुनिश्चित करें