खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें युवा – रजनी
ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर ट्रस्ट ने आवंटित की कुर्सियां व खेल का सामान

मनाली। ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज हंस फाउंडेशन के सहयोग से मनाली में महिला व युवक मंडलों को 25-25 कुर्सियां, क्रिकेट और वालीबाल कीट भेंट की। इस अवसर पर ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर व छविंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र के महिला और युवक मंडलों को कुर्सियां, वालीबॉल और क्रिकेट किटें वितरित की जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लें। नशे से दूर रहें और हर गांव में क्लबों का गठन कर खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के सहयोग से हंस फाउंडेशन का सहयोग उन्हें निरंतर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश जब कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था तब हंस फाउंडेशन ने विशेष रुप से कुल्लू जिला में मानवता की मिसाल पेश की थी। रजनी ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को सुदृढ करना और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करवाना है। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न महिला और युवक मंडलों ने ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चौरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हंस फाउंडेशन के प्रणेता माता मंगला और भोले महाराज का समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की है। इस अवसर पर नप अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद चन्द्रा पदान, ललिता, कल्पना, नीलम, ईशा, पूर्व पार्षद पुष्पा तलवार, अनिता सूद मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *