मनाली। रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्ष अभिनव नन्दा ने कहा कि शिक्षक का समाज में सर्वोच्च स्थान होता है। शिक्षक छात्रों के जीवन को एक नया आयाम देते हैं। वह हमें शिक्षित करते हैं और हमें जीवन जीने की राह दिखाते हैं। अभिनव नंदा आज रोटरी क्लब की ओर से शिक्षक दिवस पर अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। नन्दा ने कहा कि शिक्षक का दर्जा समाज में हमेशा से ही पूज्यनीय रहा है। इस दौरान रोटरी क्लब मनाली की ओर से अनिला महाजन सरस्वती स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ने प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर सहित जीवन लाल, मनोरमा देवी, छविंद्र गौतम, भावना कुमारी,शिवानी ठाकुर, कुसुम देवी, घनश्याम, महोन लाल, रवि शर्मा, जयचंद, सपना, मनु प्रिया, मोहिनी शर्मा, उमावती, निशा, उषा, मोहिनी देवी, दिव्या, शर्मिला कुमारी, नन्दनी, पूनम, नम्रता, विमला, पूनम, बीना, पूनम कुमारी, सुशीला, चेतना, चांदनी,टेक चन्द, ओम प्रकाश, हीरा ठाकुर व हरीश को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने सम्मानित करने के लिए रोटरी क्लब के आभार जताया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव अनुराग सूद, अनिला डाबरा, प्रवीण आचार्य, अलका चौहान, विम्पी बक्शी, अंशुल नन्दा, शिखा बक्शी और मीनाक्षी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *