समय पर वैली ब्रिज नहीं बना तो कांग्रेस करेगी आंदोलन, शिक्षामंत्री के बयान का किया खंडन मनाली। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा कांग्रेस पर लगाए राजनीति करने के आरोपों का कांग्रेस नेताओं ने खंडन किया है। कांग्रेस ने कहा है कि वर्षों तक सोलंग गांव की सुध नहीं ली गई। 15 वर्ष सत्ता पर आसीन रहने पर भी शिक्षामंत्री ने गांव के लिए पुल निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया। अब जब दो बच्चों की मौत हुई तो वैली ब्रिज बनाने की घोषणा की। जबकि यह पूर्व में बनना चाहिए थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, प्रदेश सचिव राजीव किमटा ने मनाली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उम्मीद है कि पुल का कार्य एक महीने में पूरा हो जाएगा। यदि तय समय में पुल नहीं बना तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री ने कांग्रेस पर राजनीतिक करने के आरोप लगाए हैं। दुखद घटना के बाद कांग्रेस नेता गांव में मौके पर गए। मृतकों के परिजनों से मिलकर उनका दुख भी सांझा किया। यदि यह राजनीति है तो कांग्रेस बार-बार ऐसी गलती करेगी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर शिक्षामंत्री खुद मौके पर नहीं गए। Post navigation सोलंग गांव को जोड़ेंगे वैली ब्रिज से, सुधरेगी झूले की हालत मेले हमारी सभ्यता संस्कृति की पहचान है : हरिचंद शर्मा