प्रदेश का हर व्यक्ति ले गौ सेवा एवं गौ रक्षा का संकल्प : गोविंद
कहा, गोशाल में गौ कथा महायज्ञ आयोजित कर उझी घाटी के लोगों ने किया सराहनीय कार्य
मनाली: शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की प्रतीक है। हमें गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। राज्य सरकार प्रदेश में गौ संवर्धन के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। मंत्री आज गोशाला में आयोजित गौ कथा महायज्ञ में देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ कथा महायज्ञ का आयोजन कर उझी घाटी के ग्रामीणों ने महान कार्य किया है। इसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देवी देवता भी गौ माता की अनदेखी को लेकर समय समय पर ग्रामीणों को सचेत करते रहते हैं।
गौ माता का गुणगान करते हुए ठाकुर ने कहा कि गौ सेवा, गौ रक्षा तथा गौ संवर्धन एक तपस्या है। सभी गौ भक्तों, समाज शास्त्रियों, राजनेताओं, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों को मिलकर कार्य करना चाहिए। गौ महायज्ञ में भाग लेने आए मंत्री गोविंद ठाकुर का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर व कारदार हरि सिंह ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *