MANALI: शांडिल्य युवक मण्डल और दुर्गा महिला मंडल शलीण ने रविवार को अपने गांव के जंगल मे पौधरोपण किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं । मुख्य अतिथि ने युवक मंडल और महिला मंडल को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जिस तरह से यह कार्य हुआ है ऐसा कार्य हर क्षेत्र में होना चाहिए। युवक मंडल और महिला मंडल ने पौधों सहित जंगलों के संरक्षण का भी प्रण लिया। युवक मण्डल के प्रधान सुशील ठाकुर ने बताया कि युवक मण्डल के सभी सदस्यों ने वन विभाग के मार्ग दर्शन में पौधा रोपण किया। उन्होंने बताया कि युवक मण्डल के सदस्यों ने पिछले सप्ताह भी पौधरोपण किया है व लगाए पौधों की भी जांच की और जंगलों के संरक्षण का प्रण लिया। दुर्गा महिला मंडल की प्रधान जीती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ने मिलकर दो सौ से अधिक देवदार व फलदार पौधे लगाए। इस पौधारोपण में सुशील ठाकुर, जीती देवी सहित अनिल, झवेराम, राजा, रामकृष्ण, पंकज, मोहित, रेवती देवी, कुसुम लता, योगी देवी, विधि देवी, आरती, नेदी देवी, गंगा देवी, फतेह चंद, अमित, धर्मचंद, पन्नालाल, देशराज,अरुण, मेहर चंद, बुद्धि सिंह और समस्त गांव वासी उपस्थित रहे । शांडिल्य युवक मंडल और दुर्गा महिला मंडल शलीन ने समस्त घाटी के लोगों से आग्रह किया कि सभी हरियाली लाने व वनों के संरक्ष्ण में वन विभाग का सहयोग करें और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें । Post navigation पांच साल बाद भी पुल न बनने से ठगा सा महसूस कर रहे सोलंग के ग्रामीण : देवेद्र नेगी पुल निर्माण की धीमी से सोलग गांव की जनता में आक्रोष- नेगी