मनाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधओं की ओर विशेष ध्यान नहीं दे रही है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में देवेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार के दाबे कागजों में ही सीमित होकर रह गए हैं। सोलंग के ग्रामीण पांच साल बाद भी पुल न बनने से अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने ग्रामीणों के दर्द की समझते हुए आठ साल पहले शिलान्यास कर पुल का निर्माण कार्य शुरु किया था। लेकिन आठ साल बाद भी पुल तैयार नही हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात में ग्रामीणों का दर्द असहनीय हो जाता है। हर साल अस्थाई पुल बह जाता है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी आंखें बंद करके बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि देश भर से लाखों पर्यटक मनाली आ रहे हैं लेकिन मनाली को आज भी आधुनिक बस अड्डा नहीं मिल पाया है। वोल्वो बस स्टैंड की दयनीय हालत चिंता का विषय है। बस स्टैंड में न शौचालय है न बिजली की व्यस्वथा है। बस स्टैंड में फैला कीचड़ व गन्दगी पर्यटकों का स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि मनाली शहर में नालियों का बुरा हाल है। नप को बरसात से पहले नालों की सफाई करनी चहिये थी। सफाई न होने के कारण बाढ़ ने शहर को नुकसान पहुंचाया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुसचित जाति के समन्वयक गोकल चन्द, ब्लोक कांग्रेस उपाध्यक्ष हंस राज शर्मा, जिला सचिव वेद प्रकाश व शहरी अध्यक्ष तारु नेगी शहरी उपाध्यक्ष राकेश सोनी मौजूद रहे। Post navigation Second Edition of World Peace Rally 2022 set to be flagged off from Sabarmati Ashram on July 1 शांडिल्य युवक मण्डल और दुर्गा महिला मंडल शलीन ने किया पौधरोपण,शांडिल्य युवक मण्डल द्वारा दूसरी बार किया जा रहा है पौधरोपण