मनाली। योग गुरु अक्षरनाथ ने अपने देश विदेश के शिष्यों के साथ 14100 फीट उंचे चन्द्रताल में योग कर दुनिया को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। इस शिविर में अमेरिका, फिलीपींस, रोमन, मेरिसस सहित देश भर से 54 शिष्यों ने भाग लिया। अक्षर योग के संस्थापक एवं अध्यक्ष अक्षर नाथ एक सप्ताह के लिए हिमालय में योग करने आए थे। आज होटल स्नो फ्लेक्स में योग सीखने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चन्द्रताल, बिजली महादेव, बूढ़ी नागिन जैसे धार्मिक स्थलों में योग व साधना का सभी को अलग सा अनुभव मिला है। योग गुरु ने कहा कि हिमालय से योग का प्रशिक्षण लेकर देशी और विदेशी साधक देश व दुनियां में योग की अलख जगाएंगे। उन्होंने कहा कि योग आत्मा से साक्षात्कार कराता है और सीधे तौर पर इंसान को शांति प्रदान करता है। इसी कारण आदियुग से हमारे ऋषि-मुनि योग का अभ्यास करते आए हैं। उन्होंने कहा कि देश विदेश से सभी शिष्यों ने हिमालय में योग करने के गुर सीखने के साथ साथ यहां की खूबसूरत वादियों का आनंद भी उठाया। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने योग गुरु का स्वागत किया। कपूर ने कहा कि मनाली के दर्जनों लोगों ने योग गुरु से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। स्नो फ्लेस्क के एमडी दीपांकर ने कहा कि योग गुरु के साथ आए सभी देश विदेश के शिष्यों ने यहां की वादियों का खूब आनंद लिया। Post navigation Golden opportunity to get job for unemployed youth of Himachal : हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास के लिए कृतसंकल्पः जय राम ठाकुर