Manali: माता हिडिम्बा मार्ग की खस्ता हालत अब सुधरने जा रही है। पीडब्लूडी विभाग मनाली ने अधिसूचना जारी कर सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग सुबह 11 बजे से चार बजे तक बन्द कर दिया है। स्कूल बसें व आपात कालीन वाहन बिना रुके चलते रहेंगे। माता हिडिम्बा के दर्शन करने वाले पर्यटक श्रदालु लाहट मार्ग से होकर मंदिर जा सकते हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग मनाली के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि मंगलवार 19 अप्रैल से दो मई तक मरम्मत कार्य के चलते सड़क में वाहनों की आवाज़ाही सुबह 11 से शाम चार बजे तक बन्द रहेगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन वाहनों सहित स्कूल बसों के लिए सड़क खुली रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया है। Post navigation Birshu fair celebrated in religious city Vashisht: धार्मिक नगरी वशिष्ठ में बिरशु मेले की धूम देवी देवताओं से सुख समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे लोग हजारों मील दूरी तय कर माता हिडिम्बा से मिलने पहुंचे आसाम व नागालैंड से वंशज