Manali: धार्मिक पर्यटन स्थल वशिष्ठ में बिरशु मेले की धूम मची हुई है। देशी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहने वाली धार्मिक नगरी देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठी है। गांव में घाटी के आराध्य देवी देवता ग्रामीणों को सुख व समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं। बिरशु मेले के दौरान देवताओं के मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेले का मुख्य आकर्षण बने हुए है। गांव मेला कमेटी के अनुसार आराध्य देवी माता हिडिम्बा, देवता कुलंग से पराशर ऋषि, वशिष्ठ ऋषि, गोशाल से कंचन नाग-ब्यास ऋषि व गौतम ऋषि, सिमसा से कार्तिक स्वामी, ने मेले की शोभा बढ़ाई व ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। वीकेंड के चलते पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है जिस कारण वशिष्ठ मेले में रौनक दोगुना हो गई है। वशिष्ठ पंचायत की प्रधान लाज्जो देवी व उप प्रधान देव राज, जुमला कमेटी के प्रधान योग राज, वशिष्ठ ऋषि के पुजारी विद्या प्रकाश भारद्वाज, ग्रामीण चमन लाल व एमसी ठाकुर ने बताया कि खेलों के अलावा देव मिलन आकर्षण का केंद्र बने हुए है। उन्होंने ग्रामीणों को मेले की बधाई दी। मेले में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उनके अनुसार वालीबाल प्रतियोगिता रोचक दौर में पहुंच गई है। मेला के समापन समारोह में शनिवार को वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर शिरकत करेंगे। Post navigation Manali Congres Protest: क्षेत्र में बंद साहसिक गतिविधियों को पुनः शुरू करे सरकार – हरिचंद सुबह 11 से शाम चार बजे तक बन्द रहेगा सर्किट हाउस ढूंगरी मार्ग, माता हिडिम्बा के दर्शन करने वाले पर्यटक लाग हट मार्ग से होकर जाएं मंदिर