कुल्लू। पानीपत हरियाणा के प्रसिद्ध समाज,उधोगपति एवं कांग्रेस नेता नरेंद्र नरवाल ने कुल्लू आकर क्रिश्चियन नर्सिंग इंस्च्यूट का दौरा किया। यहां पहुंचने पर क्रिश्चियन इंस्च्यूट के सीएमडी सुखदेव मसीह ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वे यहां नर्सिंग की छात्राओं से मिले और जीएनएम व बीएसई नर्सिंग में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही आठ छात्राओं को सम्मानित किया। यही नहीं उन्होंने प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भी दी। प्रथम स्थान पर रही छात्राओं को 2000-2000 हजार व द्वितीय स्थान पर रही छात्राओं को 1000-1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन नरवाल भी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि नर्सिंग की छात्राओं को पूरी लगन के साथ बढ़चढ़ कर देश की सेवा के लिए हमेशा ततपर रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि कुल्लू-मनाली में रोजगार सृजन के उद्देश्य से मिनरल वाटर के उद्योग खोले जाएंगे जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इस अवसर पर क्रिश्चियन इंस्च्यूट के सीएमडी सुखदेव मसीह ने उनका यहां आने व छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए आभार प्रकट किया। वहीं क्रिश्चियन नर्सिंग कालेज की प्रधानाचार्या जसप्रीत कौर ने भी इस कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *