कुल्लू। हेल्प एज इंडिया ने जीवन सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न फ्रंटलाइन वर्कर्स, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड को n95 मास्क डोनेट किए ।हेल्प एज इंडिया के प्रतिनिधियों ने लगभग 3000 मास्क कार्यकारी पुलिस अधीक्षक निश्चित नेगी को भेंट किए ।हेल्प एज इंडिया ने मुहिम चलाई है जीवन सुरक्षा अभियान जिसके तहत संस्था विभिन्न जिलों में मास्क वितरित कर रही है इस अवसर पर संस्था के स्टेट हेड हिमाचल प्रदेश , लद्दाख डॉ राजेश कुमार, डीएसपी कुल्लू मोहन रावत और हेल्प एज इंडिया डे केयर सेंटर कुल्लू – भुंतर के कोऑर्डिनेटर फुंचोग डोलमा और रतन ज्योति मौजूद रहे। Post navigation फोरलेन प्रभावित किसान संघ कुल्लू मंडी करेगा कुल्लू से मंडी पद यात्रा पानीपत के प्रसिद्ध समाज सेवी नरेंद्र नरवाल ने किया क्रिश्चियन इंस्च्यूट का दौरा